महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर दर्ज कराई झूठी शिकायत; पुलिस ने किया खुलासा

लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामले में महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अपने पति शत्रुघ्न राठौर की हत्या करने के बाद राखी राठौर ने पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराई कि 30 दिसंबर की रात को उनके घर में घुसे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी (शत्रुघ्न) हत्या कर दी।

crime news.

सांकेतिक फोटो।

पत्नी ने दर्ज कराई झूठी शिकायत

राखी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। पता चला कि राखी का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र राठौर के साथ अवैध संबंध था और जब उसके पति को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसे मारने की साजिश रची।

End of Feed