लखनऊ

सहारनपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने सोते वक्त ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां; मौके से फरार

सहारनपुर में बीती रात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। सोते वक्त ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में बीती रात दो हमलावरों ने घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पैदल ही भाग गए। मृतक सुरेश कुमार की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। वह हरियाणा में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता था।

सोते वक्त हत्या

जानकारी के अनुसार, रात करीब पौने नौ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में लेटा हुआ था। बगल वाले कमरे में उसकी पत्नी थी और बरामदे में 17 वर्षीय बेटा यश अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान दो युवक पैदल ही घर में आ गए। पत्नी और बेटे ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हुए। उन्होंने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वह पैदल ही देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप की तरफ से भागने में सफल रहे।

दो अज्ञात बदमाशों ने दिया अंजाम

सूचना पर पहुंची पुलिस सुरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश के एक बेटा और एक बेटी है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी मंडी को जाने वाले रास्ते पर सुरेश नाम के व्यक्ति का मकान है, जिसमें दो अज्ञात बदमाशों ने जाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। एक सीसीटीवी में दोनों बदमाश दिखाई भी दे रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article