लखनऊ

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी, ठंड ने बढ़ाई परेशानी; जानें आज का मौसम

उत्तर के पहाड़ों से आने वाली हवा का रुख बदल रहा है, जिससे मौसम में बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से झांसी सबसे ठंडा शहर रहा है, लेकिन अब तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तराई क्षेत्र में हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का असर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में थोड़ी राहत की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं का रुख बदल सकता है। पछुआ हवा के साथ दक्षिण की गर्म हवाएं शामिल होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में क्रमशः 2-4 डिग्री और 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे कोहरा छंटने और धूप खिलने की स्थिति बनेगी।

कहां कितना रहा तापमान

बुधवार को मेरठ 6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जबकि झांसी 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। दोपहर में धूप खिलने से झांसी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं और शीतलहर का प्रभाव बढ़ने लगा।

कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 23 जिलों, जैसे श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली समेत कई इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरे के साथ ठंड का प्रभाव जारी रहेगा।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी में ठंडक और बढ़ेगी। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही बर्फीली हवाएं तापमान को और गिराएंगी। उन्होंने इस सप्ताह घने कोहरे और कंपकंपी भरी सर्दी की संभावना जताई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article