बहराइच के जंगल में मंडरा रही मौत; चार साल की मासूम को उठा ले गया जंगली जानवर, गन्ने के खेत में मिला शव

बहराइच जिले के परागपुरवा गांव में एक जंगली जानवर ने चार वर्षीय बच्ची को घर के आंगन से उठा लिया। बुधवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ। ग्रामीणों का मानना है कि यह हमला भेड़िए का हो सकता है।

Bahraich Wild Animal Attack: बहराइच जिले के परागपुरवा गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां एक जंगली जानवर ने घर के आंगन से चार वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर उठा लिया। बुधवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव गांव से थोड़ी दूरी पर गन्ने के खेत में बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों का मानना है कि यह हमला भेड़िए का हो सकता है।

Wild Animal Allegedly Abducts 4-Year-Old Girl (Symbolic Photo: Canva)

बहराइच में मासूम को उठा ले गया जंगली जानवर (सांकेतिक फोटो: Canva)

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. राम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के परागपुरवा गांव में रामजीत के झोपड़ीनुमा घर के आंगन में परिवार के तीन बच्चे भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात जानवर ने उनकी चार वर्षीय बेटी ज्योति को उठा लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ड्रोन की मदद से बच्ची की खोज शुरू की गई।

End of Feed