'हैलो, मैं योगी बोल रहा हूं'...अब सीधे CM से होगी दुःख दर्द की बात, इस नंबर पर करें कॉल, फौरन होगी कार्रवाई

अगर आप उत्तर प्रदेश में हैं और आपको किसी तरह की कोई भी समस्या आ रही है, तो अब इसके लिए परेशान होने या किसी के दूसरे के आगे जी हजूरी करने की जरूरत नहीं है। अब आप डायरेक्ट अपने राज्य के सीएम से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं या जरूरत पड़ने पर उनसे मिल भी सकते हैं। इसके लिए बस आपको इन नंबरों और एड्रेस पर संपर्क करना होगा-

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ नंबर
  • हर समस्या का मिलेगा समाधान
  • इन फोन नंबरों पर करें संपर्क

How to Contact UP CM: यूपी में बड़े-बड़े माफिया और गुंडों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने वाले CM योगी आदित्यनाथ अब आम लोगों की परेशानियों को सीधे सुनेंगे और वो भी एक फोन कॉल पर। अब CM के इस नंबर पर कॉल करके आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके दफ्तर से कनेक्ट हो जाएंगे। वो आपसे बात करेंगे। आपकी सभी शिकायतें और परेशानियां जानेंगे और लगे हाथ उनका समाधान भी कर देंगे...तो देरी किस बात की। अभी उठाइए फोन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करें फरियाद। अगर यूपी में हैं और आपको किसी तरह की कोई भी दिक्कत हो रही है तो अब सभी परेशानियों का हल निकलेगा। अब आपको दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी, न अपनी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए दूसरे अफसरों की मिन्नतें करनी पड़ेंगी। अब आप सिर्फ एक नंबर 522-2239296, 2236167, 2236119 डायल करें और पाएं समाधान।

CM Yogi.

यूपी में किसी भी समस्या के लिए करें सीएम योगी से संपर्क

किसी भी समस्या के लिए यहां डायल करें

End of Feed