लखनऊ

Kannauj Rape Case: नवाब सिंह ने ही नाबालिग से किया था रेप, पीड़िता से DNA सैंपल हुआ मैच

कन्नौज में नाबालिग से रेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले के आरोपी नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल पीड़िता से मैच हो गया है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में डीएनए सैंपल की जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पुलिस को सौंप दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी का डीएनए सैंपल पीड़िता से मिल रहा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी नवाब सिंह का डीएनए मैच हो गया है, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। नवाब सिंह यादव ने किशोरी से दुष्कर्म किया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।

आरोपी को किया गया था गिरफ्तार

दरअसल यूपी के कन्नौज में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। नवाब सिंह के डीएनए में किशोरी के सैंपल से मिलान हुआ है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की बात कहते हुए यह जानकारी दी है। किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में 12 अगस्त को पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। घटना के समय पीड़ित पक्ष व आरोपी अपने विद्यालय चंदन सिंह महाविद्यालय में था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसमें पीड़िता बगैर टॉप के कॉलेज के गेट पर खड़ी है। वीडियो में पीड़िता के साथ पुलिस अंदर कमरे में पहुंचती है। कमरे के अंदर बेड पर नवाब सिंह लेटा हुआ है। जबकि पीड़िता की बुआ पास में कुर्सी पर बैठी हैं।

बता दें कि कन्नौज के तिर्वा तहसील क्षेत्र की एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी के साथ देर रात किसी तरह चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची। यहां एक कमरे में दोनों ठहरी थीं। इस दौरान नवाब सिंह भी वहां मौजूद था। आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में थे।

पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article