G-20 Summit: उत्तर प्रदेश की लखनऊ की सुप्रसिद्ध चिकनकारी और कथक मुद्राओं की गवाही अब हेरिटेज जोन की दीवारें देंगी। आगामी जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत लखनऊ में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारी जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने वॉल पेंटिंग और आर्ट स्कल्पचर के कार्यों को लेकर अधिकारियों, चित्रकारों और मूर्तिकारों को दिशा-निर्देश दिए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सजावट के लिए वॉल पेंटिंग और कलाकृतियों का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
लखनऊ में जी-20 सम्मेलन को लेकर हेरिटेज थीम पर बन रहीं कलाकृतियां
वीसी ने निर्देश दिया कि कलात्मक वॉल पेंटिंग के जो भी काम होने हैं, उनका आधार हैरिटेज थीम पर रहना चाहिए। साथ ही शहर की सुप्रसिद्ध चिकनकारी, कथक मुद्राओं, ऐतिहासिक इमारतों की तस्वीरें दीवारों पर उकेरी जाएं।
