Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जंक्शन से सीतापुर तक चलने वाली लखनऊ सीतापुर पैसेंजर और लखनऊ मैलानी पैसेंजर के स्थान और समय में रेलवे प्रशासन ने बदलाव कर दिया गया है। यह ट्रेन अब 4 फरवरी से डालीगंज रेलवे स्टेशन से चलेंगी। इसके साथ ही मैलानी से लखनऊ जंक्शन तक चलने वाली रेलगाड़ी मैलानी लखनऊ का सफर अब डालीगंज स्टेशन पर ही आकर खत्म होगा। यात्री लंबे समय से इन ट्रेनों के समय और स्थान में परिवर्तन की मांग कर रहे थे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार, यात्रियों की मांग पर यह परिवर्तन किया गया है। समय और स्टेशन दोनों में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों से रोज करीब 15 हजार दैनिक यात्री सफर करते हैं। नई टाइमिंग और नए रेलवे स्टेशन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
