कहते हैं कि पब्लिक के आगे किसी की नहीं चलती और यदि ये एक हो जाए तो बड़ी से बड़ी अथॉरिटी को भी झुकना पड़ता है ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है जहां के लोगों ने मानवता की एक मिशाल पेश करते हुए VVIP मूवमेंट के दौरान जाम में फंसी दो एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया।
बताते हैं कि मामला राजधानी लखनऊ के शहीद पथ का है जहां पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने दो एंबुलेंस को रोक रखा था, लेकिन वहां मौजूद जनता को ये गलत लगा।
फिर क्या था आनन-फानन में आम लोगों ने विरोध जताते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया उनके इस काम की खासी तारीफ हो रही है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
फंसी एंबुलेंस का वीडियो ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर दिया
वहीं किसी ने VVIP मूवमेंट के इंतजार में फंसी एंबुलेंस का वीडियो ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर दिया फिर इसको देखकर ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी ने आरोपित ट्रैफिक कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आदेश जारी किया है।
