वायरल न्यूज़

Video: कर्मचारी को आई नींद तो निकाली ऑफिस में सोने की 'निंजा टेक्निक', जुगाड़ देख बॉस की उड़ गई नींद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 26, 2023, 05:29 PM IST

Viral Video: एक कर्मचारी को जमकर नींद आ रही थी। इससे कर्मचारी चेयर पर बैठे-बैठे ही झपकी लेने लगता है। हालांकि, बॉस से बचने के लिए वह एक निंजा टेक्निक निकालता है। इस वीडियो को देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा।

Image

नींद लेने की निंजा टेक्निक (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे ऐसे वीडियो देखे होंगे जो बहुत ही मजेदार होते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही मजेदार है। इस वीडियो में एक कर्मचारी ऑफिस में सोने की निंजा टेक्निक निकालता है। इस निंजा टेक्निक को देखकर बॉस के भी होश उड़ गए होंगे। आप अगर किसी ऑफिस में काम करते होंगे तो आपको भी पता होगा कि दोपहर में लंच करने के बाद जमकर नींद आती है। कई बार कर्मचारी चेयर पर बैठे-बैठे ही झपकी लेने लगते हैं।

वीडियो देखकर आपको आएगा मजा

इसी क्रम में एक कर्मचारी को जमकर नींद आ रही थी। इससे कर्मचारी चेयर पर बैठे-बैठे ही झपकी लेने लगता है। हालांकि, उसे डर था कि कहीं बॉस देख न लें। इस कारण वह एक जबरदस्त जुगाड़ निकालता है। वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पलक के ऊपर पेन से आंख बना लेता है। इसके बाद मजे से चेयर पर बैठे-बैठे सो जाता है। शख्स को दूर से देखकर ऐसा लगता है कि उसकी आंखें खुली हुई हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपको भी पहली नजर में लगेगा कि शख्स जाग रहा है। हालांकि, वह आंखें बंद करके सो रहा होता है। वीडियो देखने में बहुत ही फनी है। कर्मचारी की ऐसी हरकतें देखकर बॉस के भी होश उड़ जाते हैं। जब बॉस नजदीक पहुंचते हैं तो शख्स लड़खड़ाकर उठ जाता है। आपने शायद ही इससे पहले ऐसा वीडियो देखा होगा। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि वह भी इसी तरह की निंजा टेक्निक अपने ऑफिस में आजमाएंगे और अपनी नींद पूरी करेंगे। वीडियो को mokush555 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article