Lucknow News: लखनऊ में कार में स्टंट करते युवकों का वीडियो एक फिर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, ये वायरल वीडियो लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। लखनऊ के शहीद पथ और जनेश्वर पार्क रोड पर भी आये दिन स्टंट करते लोगों को पुलिस पकड़ रही हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी के वीडियो सामने आ रहे है।
शहीद पथ और जेनेश्वर पार्क रोड पर नहीं थम रही स्टंटबाजी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कैसे लोग अपनी जान को भी जोखिम डालकर जानलेवा स्टंटबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई इलाकों में युवा बेहद तेज रफ्तार में कार दौड़ाते नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत से हर कोई हैरान क्योंकि इनकी गाड़ियां बेहद तेजी से लहरा रही हैं। इस वीडियों को देखकर लगता है कि ये सभी युवक खुद दुर्घटना को दावत दे रहें हैं।
