लखनऊ: योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर दौड़ी है। सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारी और सीडीओ के ट्रांसफर किए हैं। इसने बाराबंकी, झांसी, फतेहपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज और बरेली के जिलाधिकारी बदले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुल्तानपुर में चिकित्सक हत्याकांड के बाद जिले के डीएम का ट्रांसफर किया गया है।
योगी सरकार ने ट्रांसफर किए कई डीएम-सीडीओ
सरकार की लिस्ट के अनुसार 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, जो कि नगर आयुक्त मथुरा थे, उन्हें महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का डीएम बनाकर भेजा गया है।
इन अधिकारियों का यहां हुआ ट्रांसफर
वहीं 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, बलिया के सीडीओ आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया है। इसके अतिरिक्त 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का डीएम बनाया गया है।
आईएएस सी इंदुमती बनीं फतेहपुर की डीएम
आईएएस सी इंदुमती को फतेहपुर और आईएएस कृतिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। ऐसे में लंबे समय से एक ही जिले में जमें आईएएस रैंक के अधिकारियों में तबादले को लेकर खलबली मची है। अभा कयास लगाए जा रहे हैं कि और भी अधिकारियों को इधर से उधर किया जा सकता है।
