उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी लखनऊ में कृषि विभाग सूबे का पहला बीज पार्क बनवाने जा रहा है। यूपी का पहला बीज पार्क लखनऊ के मलिहाबाद स्थित रहमान खेड़ा में बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर बीज पार्क बनेगा। इस बीज पार्क में नवीनतम प्रजातियों के उन्नतशील प्रसंस्कृत बीज किसानों को मिलेंगे। इस बीज पार्क से खासतौर पर यूपी के किसानों को मोटे अनाज के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बीज पार्क विकसित करने के लिए दक्षिण के राज्यों से मदद ली जाएगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बायर मल्टी क्राप ब्रीडिंग रिसर्च सेंटर चदिप्पा हैदराबाद में अवलोकन किया था, यहां उन्होंने इससे जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की थी। कृषि मंत्री के इस भ्रमण के दौरान कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे थे।
यूपी में खुलेगा पहला बीज पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हैदराबाद की विभिन्न बीज कंपनी नेजूवीडी, सिनजेंटा, कावेरी, नायर क्रॉप साइंस कंपनी के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री शाही के साथ कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इन सभी प्रतिनिधियों से यूपी की राजधानी लखनऊ में बीज पार्क विकसित करवाने में मदद मांगी।
