Lucknow Romantic Places for Couples: नवाबों का शहर राजधानी लखनऊ अपनी मेहमान-नवाजी, सुंदर बगीचों, ऐतिहासिक इमारतों, नृत्य-संगीत, कविताओं और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए देश दुनिया में मशहूर है। लखनऊ में कपल्स और नव-विवाहित शादी-शुदा जोड़ों के लिए बहुत सारे खूबसूरत घूमने के लिए स्थान हैं। प्रेमी जोड़ों के घूमने के लिए कई रोमांटिक स्थल हैं, इन जगहों पर कोई भी अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ घूमने जा सकता है। वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है तो कपल्स अपने पार्टनर को सरप्राइस देने के लिए प्लान बना रहे हैं।
हम आपको आज लखनऊ की पांच सबसे रोमांटिक जगह के बारे में बता रहे हैं। जहां अपने पार्टनर के साथ आप सुकून के पल बिता सकते हैं। हालांकि यहां जाने पर यह भी ध्यान रखना होगा कि कोई अश्लील हरकत न करें। नहीं तो आप कैमरे में कैद हो सकते हैं।
