UP ने रचा इतिहास... सड़क निर्माण में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में दिखाया कमाल

​​​उत्तर प्रदेश ने 24 घंटे के अंदर सड़क निर्माण में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट (ग्रुप-3) के तहत हरदोई और उन्नाव जिलों के बीच 10 किमी लंबा क्रैश बैरियर और 34.24 लेन किमी बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर यह रिकॉर्ड बनाया गया। जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज भी किया गया।

World Record of UP: उत्तर प्रदेश ने 24 घंटे में सड़क निर्माण क्षेत्र में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। यूपी में केवल 24 घंटे में 10 किमी लंबा क्रैश बैरियर बनाया गया है और 34.24 लेन किमी बिटुमिनस कंक्रीट रोड बिछाई गई है। प्रदेश की इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

road

यूपी ने 24 घंटे में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड (सांकेतिक फोटो

सीएम योगी ने पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश ने गंगा एक्सप्रेसवे पर सिर्फ 24 घंटे में 10 किलोमीटर क्रैश बैरियर बनाकर और 34.24 लेन-किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर दो नए रिकॉर्ड कायम किये हैं। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए राज्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। सीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) देते हुए इसे उत्कृष्ट योजना, तकनीकी दक्षता और प्रतिबद्ध टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने आगे कहा कि ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश अब वैश्विक मानकों का अधोसंरचना राज्य बन रहा है।’’

End of Feed