लखनऊ

घर बना सर्पलोक! बेसमेंट में दर्जनों सांपों का था बसेरा, देखकर कांप उठे लोग

यूपी के महराजगंज में एक ही जगह पर दर्जनों सांप पाए गए। जब इसके बारे में गांव के लोगों को पता चला तो बहुत से ग्रामीण सांपों को देखने के लिए पहुंचे। सारे सांप एक मकान के बेसमेंट में रह रहे थे। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो गया है।

Maharajganj Snake Video: यूपी के महराजगंज जिले के एक सीमावर्ती गांव में ऐसा नजारा दिखा कि पूरा गांव ही हैरान हो गया। एक मकान के बेसमेंट में एक साथ दर्जनों सांपों ने डेरा जमाया हुआ था। गांव में दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

बेसमेंट में थे दर्जनों सांप

महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मकान के बेसमेंट में दर्जनों सांप मिले हैं। बेसमेंट में इतनी बड़ी संख्या में सांपों की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जैसे ही ये खबर फैली देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इलाके यह मामला में डर के साथ कौतूहल का भी विषय बन गया।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेसमेंट में पानी जमा है जिसमें दर्जनों सांपों का समूह झुंड बनाकर थोड़ी ऊंची जगह पर बैठे हैं। कुछ सांप जमा पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हो चुका है और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जब यह मंजर देखा तो वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग ने किया रेस्कयू

सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सांपों को रेस्क्यू करके उन्हें जंगलों में छोड़ दिया। दरअसल नेपाल सीमा से सटे इस इलाके में काफी संख्या में जंगल हैं और इस तरह की घटनाएं काफी देखी जाती है। फिर भी इतनी बड़ी संख्या में सांपों का एक जगह होना हैरान कर देने वाला है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें