लखनऊ

UP Ka Mausam 21-May-2025: यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल, दिन में धूप तो रात में तेज हवाएं, 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मौसम जब-गजब बना हुआ है। यहां दिन से समय गर्मी और रात के समय मौसम सुहावना हो रहा है। मौसम विभाग ने इस बीच प्रदेश ने 8 जिलों में ऑरेंज और 33 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदल रही है। सुहावने मौसम में खलल डालने के लिए एक बार फिर गर्मी तैयार है। भले ही यूपी में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन दिन के समय चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। यहां लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। दिन के समय गर्मी से परेशान लोगों को रात में कुछ राहत मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 25 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 23 मई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश में तेजी देखी जा सकती है। फिलहाल कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश की बौछार पड़ने से उमस और बढ़ रही है, जिससे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।

यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में सुबह के समय धूप खिली रहेगी। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होगी और गर्मी का असर भी बढ़ेगा। यूपी में चिलचिलाती धूप में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। भले ही कुछ जिलों का तापमान 40 से कम बना हुआ है, लेकिन उमस के कारण गर्मी अधिक महसूस की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी लखनऊ ने यूपी के 8 जिलों में आज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और अयोध्या शामिल है। विभाग की मानें तो यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

यूपी के इन जिलों में आईएमडी का येलो अलर्ट

आगरा, मथुरा, महामायानगर, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, महाराजगंज, बलिया, रामपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर में आज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में 440 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इसके अलावा कुछ हिस्सों में बारिश की बौछार या हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि हल्की बारिश से उमस और बढ़ेगी, लेकिन तेज हवाओं से मौसम सुहावना रह सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article