'ऑपरेशन सिंदूर' पर बोले सीएम योगी- जिन्होंने छीना सिंदूर, अब खुद उजड़ गए

ऑपरेशन सिंदूर पर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की यह कार्रवाई पीएम नरेंद्र मोदी और हमारे सुरक्षा बलों की उन माताओं-बहनों के प्रति सच्ची संवेदना है, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने पतियों को खो दिया। उन्होंने कहा कि ये नया भारत दुश्मन की कायराना हरकतों का जवाब इसी मजबूती के साथ देगा।

CM Yogi On Operation Sindoor: पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा कि पहलगाम हमले में जिन आतंकियों ने हमारी बहनों और माताओं से उनके जीवनसाथी छीने, अब वे खुद अपने परिवार खो चुके हैं।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन बहनो-बेटियों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी और देश की सेना की एक संवेदना है। उन्होंने कहा कि जिन बहनों-माताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में अपने पतियों को खो दिया। जिन आतंकियों ने उनके पतियों को मारने का दुस्साहस किया, उन्होंने अब मिसाइल हमलों में अपना पूरा परिवार खो दिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन की कायराना हरकतों का जवाब ये नया भारत इसी मजबूती के साथ देगा। पीएम मोदी ने यह पहले ही देशवासियों को आश्वासन दिया था। ऑपरेशन सिंदूर में नए भारत ने एक बार फिर से यह साबित भी किया है।

End of Feed