लखनऊ

'ऑपरेशन सिंदूर' से खुश होकर देश के मुस्लिम समाज ने बांटी मिठाई, कहा - आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए

पाकिस्तान और Pok में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारत की कार्रवाई से देश के मुसलमानों में खुशी का माहौल है। बाराबंकी में मस्जिद के बाहर पसमांदा मुस्लिम ने तिरंगा फहराया और मिठाई बांटी। भारतीय सेना की इस कार्रवाई को उन्होंने आवश्यक बताते हुए कहा कि भारत अब बहुत बड़ी ताकत है। अगर इस पर कोई आंख उठाएगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

Image

बाराबंकी न्यूज

पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद देश के मुसलमानों में खुशी की लहर देखने को मिली है। यहां लोगों ने मस्जिद के सामने तिरंगा झंडा फहराने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए हिंदुस्तान जिन्दाबाद के लगाए नारे लगाए हैं। यूपी के बाराबंकी में पसमांदा मुसलमानों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई और पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की। पसमांदा मुस्लिमों ने खुशी मानते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना के जवाब का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस दौरान मुस्लिमों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। यहां आज ईद जैसा माहौल देखने को मिला।

पसमांदा मुस्लिम ने भारत की कार्रवाई पर बांटी मिठाई

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी हमलों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सेना ने जिस तरह से आतंकी कमल का खात्मा किया है। ये वक्त की अहमतन जरूरत थी। इसका हम सब लोग स्वागत करते हैं।

Barabanki News

बाराबंकी न्यूज

पहलगाम अटैक के बाद हर सभी भारतीय आर्मी की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहे थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद से सभी लोग जश्न मना रहे हैं। वसीम राईन ने कहा कि वह समझते हैं कि मुल्क को दहशतगर्दी से आजाद करने के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद और दहशतगर्दी को जड़ से खत्म किया जाए, जिससे कि बेकसूरों की जान को नुकसान न हो और उनकी हिफाजत की जा सके। मैं इस कदम के लिए इंडियन आर्मी और मोदी सरकार को मुबारकबाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि दहशतगर्दी को इससे एक बड़ा झटका मिला हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को यह समझना चाहिए कि भारत अब बहुत बड़ी ताकत है। भारत की तरफ अगर आज कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article