UP सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 2 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता; अब 55 फीसद मिलेगा डीए

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2025 से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की वृद्धि की है - जो 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते के रूप में मूल वेतन का 55 प्रतिशत दिया जाएगा, जो अभी तक 53 प्रतिशत था। सरकार के इस कदम का कर्मचार‍ियों ने स्‍वागत क‍िया है। उनका कहना है क‍ि इससे इस बढ़ती महंगाई में उन्‍हें कुछ राहत म‍िलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले को मंजूरी देते हुए इसे राज्य कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस निर्णय का लाभ लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा, जिसमें नियमित कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के पूर्णकालिक कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।

UP employees DA hike

सीएम योगी (फाइल फोटो)

सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ा भत्ता

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह न‍िर्णय हाल ही में केंद्र सरकार के इसी प्रकार के फैसले के बाद ल‍िया है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2025 से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की दरों को अपनाते हुए उसी तारीख से इसे लागू किया।

End of Feed