Lucknow News: उत्तर प्रदेश में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। यहां लगातार दुष्कर्म, चोरी और हत्या की खबर सामने आ रही है। उसी प्रकार से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। जहां लोगों की सुरक्षा का काम करने वाले ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल होते नजर आ रहे हैं। जिन पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है वही जुर्म की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। राजधानी से कुछ इसी प्रकार की घटना सामने आई है, जिसमें आतंकवाद निरोधक दस्ता के पुलिस अधीक्षक पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं इन लोगों पर जबरन गर्भपात करने का भी आरोप लगाया गया है। इस घटना में एएसपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
युवती के साथ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का एटीएस एएसपी पर आरोप
दुष्कर्म और जबरन गर्भपात की घटना को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने दुषकर्म, जबरन गर्भपात और आपराधिक धमकी देने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राहुल श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और चार अन्य करीबियों लोग शामिल है।
जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाली एक युवती ने एटीएस में तैनात राहुल श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता तीन महीने से राहुल श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग कर रही है। परेशान होकर उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया और आखिरी चेतावनी दी तब जाकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई।
वर्षों से कर रहा था यौन शोषण
पीड़िता द्वारा दी जानकारी के अनुसार वह करीब 5 वर्ष पहले राहुल श्रीवास्तव के संपर्क में आई थी। पिछले कई वर्षों से वह एसएसपी पर यौन शोषण का आरोप लगाते आई है। इतना ही नहीं उनसे एसएसपी पर जबरन गर्भपात का आरोप भी लगाया है। उसने बताया कि उसका जबरन गर्भपात अप्रैल 2023 में कराया गया था। इसके साथ ही युवती ने ये भी बताया की एएसपी द्वारा अंतरंग क्षणों के वीडियो बनाए हैं और उसके माध्यम से वो पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। इन सभी आरोपी के साथ युवती ने सभी साक्ष्य होने की भी जानकारी दी।
इन सभी घटनाओं के बाद युवती ने एएसपी के निलंबन की मांग भी की है। इस घटना और युवती के आरोप के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती यूपीएससी की तैयार कर रही है।
