लखनऊ

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस! 11 IPS अफसरों का ट्रांसफर, लखनऊ-प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए

UP IPS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। इसके अलावा बरेली जोन के एडीजी समेत कई सीनियर अधिकारियों को बदला गया है।

Image

यूपी में IPS अफसरों का तबादला (सांकेतिक फोटो)

UP IPS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसी के साथ लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। इसके अलावा रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक का भी ट्रांसफर किया गया है।

लखनऊ और प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर हटाए गए हैं, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है। वहीं अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने हैं। वे अभी तक लखनऊ जोन एडीजी रहे हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का भी ट्रांसफर हुआ है। उन्हें बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। तरण गाबा को प्रयागराज का नया कमिश्नर बनाया गया है। अभी तक वे आईजी लखनऊ जोन के पद पर नियुक्त रहे हैं।

बरेली जोन के एडीजी का तबादला

बरेली जोन के एडीजी प्रेमचंद मीना का तबादल कर उन्हें एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ बनाया है। रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाए गए। विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम नियुक्त किया गया है। पुलिस आवास निगम के एडीजी प्रकाश डी को एडीजी रेलवे पुलिस बनाया गया है। वहीं एडीजी रेलवे जयनारायण सिंह को एडीजी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

एडीजी स्पेशल फोर्स एलवी एंटनी देव कुमार को भा ट्रांसफर हुआ है। उन्हें एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है। एडीजी सिक्योरिटी रघुवीर लाल को स्पेशल फोर्स का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। एडीजी सीबीसीआईडी के सत्यनारायण को हटाया गया है। उन्हें एडीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एडीजी ट्रैफिक बीडी पॉलसन को एडीजी पुलिस ट्रेनिंग बनाया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article