लखनऊ

यूपी के शहरों में रात को सड़क किनारे खड़ी की गाड़ी तो लगेगा 100 रुपये पार्किंग चार्ज

यूपी में रात के समय मुफ्त वाहन पार्किंग को रोकने के लिए नगर विकास विभाग ने रात्रिकालीन पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके माध्यम से रात में सड़क पर वाहन खड़े करने वाले यात्रियों को भी पार्किंग चार्ज देना होगा।

Image

जल्द शुरू होगी नाइट पार्किंग सिस्टम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत सभी शहरों में रात के दौरान सड़क पर मुफ्त पार्किंग करने वाले लोगों के लिए एक खास तरह की व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत रात्रि में सड़क पर पार्किंग करने वाले लोगों को भी पार्किंग शुल्क का भुगतान करना होगा। नगर विकास विभाग द्वारा शहरों में रात्रिकालीन पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत, प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक तौर पर पार्किंग चार्ज लिया जाएगा। अगर आप भी रात के दौरान सड़क पर पार्किंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। यहां आपको व्यवस्था के तहत पार्किंग शुल्क की पूरी जानकारी दी जाएगी।

जल्द शुरू होगी रात्रिकालीन पार्किंग व्यवस्था

रात के दौरान सड़क पर वाहनों की पार्किंग करने वाले लोगों के लिए रात्रिकालीन पार्किंग व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत प्रति रात पार्किंग शुल्क 100 रुपये, साप्ताहिक पार्किंग शुल्क 300 रुपये और मासिक पार्किंग शुल्क 1000 रुपये और वार्षिक पार्किंग शुल्क 10 हजार रुपये होगा। साथ ही नगर विकास विभाग के अधिकारी ने बताया की बिना परमिट पार्किंग करने वाले यात्रियों से तीन गुना शुल्क वसूला जाएगा।

कैबिनेट से मंजूरी के बाल लागू होगी व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने उत्तर प्रदेश नगर निगम से अनंतिम नियमावली 2024 (Provisional Rules 2024) को लेकर आपत्ति मांगी है। नगर विकास विभाग इसके माध्यम से आने वाले सुझाव व आपत्तियों का निस्तारण करेगा और उसके बाद कैबिनेट में मंजूरी के लिए प्रस्ताव को भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।

निजी स्थानों पर देना होगा पार्किंग का शुल्क

मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार बार, सैलून, स्पा आदि स्थानों पर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि खुले और अंडरग्राउंड पार्किंग स्थानों पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। पार्किंग की सुविधा वाणिज्यिक उद्देश्य से के साथ देने के लिए भूमि या परिसर उपलब्ध कराने के लिए लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article