जब भी बात देश के सबसे बड़े राज्यों की आती है तो उसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी जरूर शामिल होता है। क्षेत्रफल के लिहाज से राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के बाद चौथा नंबर उत्तर प्रदेश का ही आता है। बात अगर जिलों की आती है तो देश में सबसे ज्यादा जिले उत्तर प्रदेश में ही हैं। ऐसे में एक प्रश्न होता है - UP में कितने जिले हैं? या UP के कितने जिले हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी में कितने जिले हैं और UP के जिलों के नाम भी जानते हैं।
नंबर-1 यूपी
पहले यूपी के बारे में कुछ और जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद जिलों की संख्या और नामों पर आएंगे। साल 2011 में हुई पिछली जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख, 12 हजार 341 थी। माना जा रहा है कि इस समय उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 24 करोड़ से अधिक है। बता दें कि उत्तर प्रदेश भले ही क्षेत्रफल के लिहाज से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य हो, लेकिन जनसंख्या के मामले में UP नंबर 1 है।
ये भी पढ़ें - लखनऊ की फेमस डिश कौन सी हैं, 8 जायके सबकी जुबां पर
UP में कितने जिले हैं?
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। प्रशासनिक तौर पर आसानी हो इसके लिए पूरे प्रदेश को 18 अलग-अलग मंडलों में बांटा गया है। आगे हम यह भी जानेंगे कि किस मंडल में कौन से जिले हैं। माइक्रो लेवल पर जाएं तो पूरे प्रदेश में कुल 351 तहसील और 822 सामुदायिक विकास खंड भी हैं।
सबसे छोटा और सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? ये प्रश्न आपके भी जेहन में है तो बता दें कि लखीमपुर खीरी राज्य का सबसे बड़ा जिला है, जो 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। UP के सबसे छोटे जिले का नाम क्या है? इस प्रश्न का उत्तर हापुड़ है। जी हां देश की राजधानी दिल्ली के पास हापुड़ UP का सबसे छोटा जिला है। यह जिला सिर्फ 660 वर्ग किलोमीटर का है।
डेवलपमेंटल प्लानिंग के लिहाज से पूरे उत्तर प्रदेश को चार आर्थिक क्षेत्रों में बांटा जाता है। इससे प्रशासन को भी आसानी होती है। यह चार हिस्से हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश (अवध क्षेत्र), पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) और बुंदेलखंड। इन चारों आर्थिक क्षेत्रों में जो 18 मंडल बनाए गए हैं उन्हें इस टेबल से समझें -
| पश्चिमी उत्तर प्रदेश | अवध क्षेत्र | बुंदेलखंड | पूर्वांचल |
| सहारनपुर | लखनऊ | झांसी | देवीपाटन |
| मुरादाबाद | कानपुर | चित्रकूट | बस्ती |
| मेरठ | गोरखपुर | ||
| आगरा | फैजाबाद | ||
| बरेली | आजमगढ़ | ||
| अलीगढ़ | इलाहाबाद (प्रयागराज) | ||
| वाराणसी | |||
| मिर्जापुर |
18 मंडलों के बारे में अब आपकी जानकारी पुख्ता है। चलिए जानते हैं इन 18 मंडलों में से किस मंडल में कितने और कौन-कौन से जिले हैं।
| पश्चमी UP के मंडल | जिलों नाम |
| आगरा | आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा |
| अलीगढ़ | अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज |
| बरेली | बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर |
| मेरठ | बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद |
| मुरादाबाद | अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल |
| सहारनपुर | मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर |
| अवध क्षेत्र के मंडल | जिलों नाम |
| कानपुर | औरेया, इटावा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात |
| लखनऊ | हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव |
| बुंदेलखंड क्षेत्र के मंडल | जिलों नाम |
| चित्रकूट | बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा |
| झांसी | जालौन, झांसी, ललितपुर |
| पूर्वांचल क्षेत्र के मंडल | जिलों नाम |
| प्रयागराज | प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ |
| आजमगढ़ | आजमगढ़, बलिया, मऊ |
| बस्ती | बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर |
| देवीपाटन | बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती |
| अयोध्या | अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर |
| गोरखुपर | देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज |
| मिर्जापुर | मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र |
| वाराणसी | चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी |
ये भी जान लीजिए
बलिया उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी छोर पर बसा जिला है, जबकि शामिली सबसे पश्चिमी जिला है। राज्य का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। सोनभद्र को खनिजों का घर भी कहते हैं, क्योंकि यहां पर कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। यूपी का सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर और सबसे गर्म झांसी है। यहां की सबसे ऊंची चोटी एससोट पीक है, जिसकी ऊंचाई 957 मीटर है और यह सहारनपुर जिले में है। समुद्र तल के सबसे करीब संगमनगरी प्रयागराज है। बिजनौर जिले में नजीबाबाद के पास सबसे ज्यादा नम जगह है, जहां 1400 मिली तक बारिश होती है और सबसे कम 600 एमएम बारिश ललितपुर में होती है। राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या प्रयागराज की है और सबसे कम महोबा में।
