Upcoming Expressways: हो जाइये तैयार, खुलने वाली है रफ्तार की धार; आने वाली है एक्सप्रेसवे की बहार

Upcoming Expressways in India: भारत में दुनिया का सबसे लंबा और हाईटेक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) निर्माणाधीन यानी अपने अंतिम दौर में है। आज हम उन एक्सप्रेसवे का जिक्र करेंगे जो भारत माला परियोजना (Bharat Mala Project) के तहत बनाए जा रहे हैं और ये आने वाले साल में जनता को समर्पित किए जाएंगे। तो आइये जानते हैं कि आगामी साल में कितने और एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे?

Upcoming Expressways of India (एक्सप्रेसवे ऑफ़ इंडिया): भारत में ट्रांसपोर्टेशन और यातायात को सरल बनाने के लिए तेजी के साथ सड़क नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। मौजूदा वक्त में भारत का सड़क नेटवर्क अमेरिका और पड़ोसी देश चाइना के बाद तीसरे स्थान पर है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही अमेरिका से बड़ा रोड इंन्फ्रास्टक्चर भारत में होने का दावा किया है।

India Upcoming Expressway List

आगामी एक्सप्रेसवे की लिस्ट

यही कारण है कि साल 2017 में शुरू हुई भारतमाला परियोजना (Bharat Mala Project) के तहत सभी राज्यों से लेकर छोटे-बड़े शहरों तक सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत पांच लाख करोड़ की लागत से देश के 550 जिलों में सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इनमें एक्सप्रेसवे और हाईवे शामिल हैं। सरकार के नए प्रोजेक्ट में बनने वाले सभी एक्सप्रेसवे के पास CCTV, स्पीड मापने की व्यवस्था, पुलिस, एंबुलेंस समेत कई आधुनिक और जरूरी व्यवस्थाएं करने का प्लान है। हालांकि, भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होने का गौरव प्राप्त होने वाला है।

End of Feed