UP Weather Today: यूपी में ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, कल से फिर तड़पाएगी गर्मी; देखें वेदर अपडेट्स

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं का दौर जारी है। लेकिन इस बीच प्रयागराज में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। शहर का तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में यूपी के लोगों को और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं गर्मी सितम ढाह रही है। यूपी के अधिकतर इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। लेकिन यह राहत भी यूपी के लोगों को केवल आज भर के मिलने वाली है, क्योंकि इसके बाद कल से वापस यूपी में गर्मी का असर दिखेगा। बीते दिनों पंखे के सहारे काम चल रहा था, लेकिन अब आने वाले दिनों में कूलर की आवश्यकता पड़ने लगेगी। स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में यूपी की गर्मी में कूलर और एसी भी फेल हो जाएंगे। लोगों को अप्रैल के महीने में मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क मौसम के साथ होने वाली है।

UP Weather

यूपी में ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

जहां यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं प्रयागराज और हमीरपुर में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका है। इन दोनों जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी को देखते हुए आगामी दिनों में यूपी के मौसम और गर्मी का अंदेशा लगाया जा सकता है। गर्मी से लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल -

End of Feed