UP Weather Today: यूपी में मौसम की अजब-गजब चाल, दिन में गर्मी तो रात में सर्द अहसास, जानें कैसा रहेगा प्रदेश आज का वेदर

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब बदलाव होने लगे हैं। यहां दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान के गिरने के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले-बदले दिख रहे हैं। यहां दिन गर्म हैं तो रातें सर्द होने लगी है। न्यूनतम तापमान के कम होने का असर प्रदेश के मौसम पर साफ देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप खिली रहने से गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन जैसे-जैसे शाम होने लगती है, वैसे-वैसे तापमान गिरने के साथ ठंडक का अहसास होना शुरू हो जाता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम और ठंडा होगा। दिन गुजरने के साथ यहां तापमान में कमी आएगी और सर्दियों की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि दिवाली और छठ तक प्रदेश का मौसम सुहावना हो जाएगा।

UP Weather Forecast.

यूपी का मौसम

शुष्क रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी का मौसम आगामी 48 घंटों तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही वज्रपात का कोई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ ये है कि प्रदेश में बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है।

End of Feed