आज का मौसम, 18 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 18 October 2024 LIVE: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल
दिल्ली में आज आसमान रहा साफ
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
यूपी में दिवाली के बाद होगी ठंड की शुरुआत
मेघालय के 3 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मेघालय में कुल 9 जिले हैं। इसमें से 3 जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वेस्ट गारो हिल्स, साउथ गारो हिल्स, साउथ-वेस्ट खासी हिल्स शामिल है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी है।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, नंद्याल, एलोरा, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कुरनूल शामिल हैं।
असम में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने असम के कुछ जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, चराइदेव, धुबरी, दक्षिण सलमारा मंचावर शामिल है। इस दौरान आईएमडी ने इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
कर्नाटक के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के बेलगाम, धारवाड़, गदग, बेल्लारी, उत्तर कन्नड़, हावेरी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और उडुपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
तमिलनाडु में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। बारिश से यहां मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।
मुंबई में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। बारिश से लोगों को यहां राहत मिलेगी और शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।
MP के 10 जिलों में येलो अलर्ट
मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में मौसम विभाग ने वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात के अलावा इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची समेत , खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हज़ारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरधि, धनबाद, शाेबगंज, गुडा, पाकुड़, दुमका, देवगढ़, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम,, सरायकेला में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां वज्रपात की आशंका के साथ बारिश की संभावना भी है।
