लखनऊ

UP Weather Today: यूपी के 60 से अधिक जिलों में कोहरे का अलर्ट, नए साल में पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसे दृश्यता भी कम हो गई है। इस बीच आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

Image

यूपी के 60 से अधिक जिलों में कोहरे का अल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद से घना कोहरा छाया हुआ। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में घना कोहरा होने के कारण सूर्य किरण जमीन तक अच्छे से नहीं पहुंच रही है। धूप भी सही से नहीं हो रही है। बादलों और कोहरे की परत के बीच सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे है, जिस कारण दिन के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान के गिरने की संभावना है।

इन जिलों में जारी कोहरे का अलर्ट

यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, आगरा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, काशीराम नगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, ज्योतिबा फुले, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज और संत कबीर नगर में मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

आगामी दिनों में गिरेगा पारा

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में आगामी दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों की अनुसार, इस साल यूपी में ठंड लंबी चल सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पछुआ हवाएं चलने से गलन भरी ठंड और बढ़ सकती है, जिस कारण तापमान में कमी आएगी। प्रदेश में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान भी गिरता जा रहा है। यहां मैनपुरी और कन्नौज समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article