दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कांपते नजर आए लोग, तीन दिन तक घने कोहरे का अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने इस बीच दिल्ली-एनसीआर शहरों में तीन दिन कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Image

Delhi-NCR में पड़ी कड़ाके की ठंड

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से मौसम ठंडा बना हुआ है। बढ़ती ठंड के साथ शीतलहर भी जोर पकड़ रही है। तेज बर्फीली हवाओं के कारण अब घरों में भी ठिठुरन महसूस की जाने लगी है। ठंड से बचने के लिए दिल्ली के लोग आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं। हीटर और कंबल छोड़ लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी सुबह ऑफिस निकलने वाले और एक्स्ट्रा क्लास के लिए स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को हो रही है। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोग को बाहर जाते हुए सिर कवर करने की सलाह दी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को ठंड से बचने के लिए और अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ल-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय यहां घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी लेकिन इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। कोहरे के कारण शहर में काफी देर तक अंधेरा छाया रहेगा। इस बीच शहर में शीतलहर चल रही है, जिस कारण मौसम में ठिठुरन महसूस की जा रही है। दिल्लीवाले इस समय शीतलहर, कोहरे और धुंध का ट्रिपल अटैक झेल रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग सरकार द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। शीतलहर चलने से मौसम ठंडा रहेगा और कंपकंपा देने वाली ठंड का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने दिल्ली में तीन दिन तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी तक शहर में घना कोहरा छाया रहेगा। साल का अंत और नए साल की शुरुआत शीतलहर और कोहरे के साथ होने वाली है। उसके बाद 2 जनवरी से 4 जनवरी तक हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

एनसीआर में छाया रहेगा घना कोहरा

आईएमडी दिल्ली-एनसीआर की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीआर क्षेत्रों में भी कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज के तापमान की बात करें तो हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। वहीं एनसीआर क्षेत्र में आने वाले यूपी के नोएडा और गाजियाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। इन सभी शहरों में आने वाले तीन दिनों तक कोहरे का अलर्ट है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article