UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है। यहां दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि दिन के साथ यूपी में रात के समय भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। दिन की तरह ही रातें भी गर्म होनी शुरू हो जाएंगी। यूपी में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
यूपी में खिली रहेगी तेज धूप
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी में न तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी किया गया है, न ही बारिश होने की कोई संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। बताया जा रहा है कि 24 घंटे के दौरान 2 डिग्री तापमान बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बढ़ा परिवर्तन नहीं होगा।
इस दिन से बदलेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5, 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। यहां 8 अप्रैल से मौसम बदलेगा। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
