राजधानी दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान शहर में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि दिल्ली में सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। दोपहर के समय तेज खिली धूप के कारण तापमान बढ़ता है और पसीने छुटा देने वाली गर्मी का एहसास होता है। रात होते-होते मौसम फिर ठंडा होने लगा है।
आगामी दिनों में दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और 41 से 42 डिग्री तक जा सकता है। शनिवार यानी कल मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 7 अप्रैल तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान यदि इसी प्रकार बढ़ता रहा तो 7 अप्रैल के बाद लू की स्थिति बन सकती है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आसमान साफ बना हुआ है। तेज धूप खिल रही है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इन दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 15, 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 से 45 डिग्री तक जाने के आसार हैं। आगामी दिनों में शहर के तापमान में और इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं बात करें नोएडा और गाजियाबाद के मौसम की तो नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है तो वहीं गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
