UP Weather Today: यूपी में लुढ़का तापमान, रात के समय ठंडक का एहसास, जानें किस दिन भिगोने आ रही बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। दिन में मार्च वाली गर्मी और देर रात में ठंडक बढ़ने लगी है। इस बीच आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Today: फरवरी का महीना अब खत्म होने वाला है। इस बीच उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां हल्की-हल्की ठंड बढ़ने लगी। भले ही दिन के समय खिली धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा हो, लेकिनअब यूपी में रात के दौरान ठंड में इजाफा होने लगा है। यह पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी का मौसम और ठंडा हो सकता है। सर्दियां विदाई से पहले एक बार फिर ठंडक का एहसास दे रही हैं। आने वाले दिनों में यूपी में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

UP Weather image

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में ही किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां सुबह के समय और देर रात में कहीं-कहीं छिछला कोहरा दिख सकता है। दिन के तेज धूप खिली रहेगी और रात के समय ठंड बढ़ेगी।

End of Feed