UP Weather Today: बर्फीली हवाओं से कांपे यूपीवासी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में ठंड का प्रचंड रूप देखे को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे के साथ कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बारिश से प्रदेश में ठंड के और बढ़ने वाली है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। बढ़ती ठंड से लोग अब परेशान होने लगे हैं। सुबह-शाम के दौरान हो रही गलन भरी ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ठंड के कारण खांसी, जुखाम और बुखार के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने इस बीच पूरे यूपी में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों समेत यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। बारिश से तापमान के और गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की और मौसमी गतिविधियों के अनुसार, यूपी के लोगों को फरवरी आने से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड की मार और झेलनी पड़ेगी।

up weather today.

यूपी में मौसम का हाल

यूपी के इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, रामपुर, पीलीभीत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, सुल्तानपुर और जौनपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed