लखनऊ

रायबरेली में सड़क हादसा, भाजपा के नेता समेत तीन लोग घायल, एक की मौत

Raebareli Accident: यूपी के रायबरेली जिले में कार की टक्कर लगने से भाजपा प्रदेश मंत्री समेत तीन लोगों के घायल होने की और एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Image

रायबरेली में सड़क हादसा, भाजपा के नेता समेत तीन लोग घायल, एक की मौत

Raebareli Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम मोहल्ले के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायबरेली में सड़क हादसा

पुलिस के मुताबिक, प्रगति पुरम मोहल्ले के पास तेज गति से जा रही एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने तकिया कलां हरचंदपुर निवासी मौलाना जफर हसनी (67) को मृत घोषित कर दिया। बड़ा कुआं निवासी अब्दुल कादिर का इलाज चल रहा है। इस हादसे में भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा और उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आई हैं।

अभिजात मिश्रा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम वह शहर के रतापुर चौराहे के पास स्थित होटल में रुके। वहां से कुछ देर बाद निकलने। थोड़ा आगे ही आए ही थे कि तभी सड़क पर कार की टक्कर लगने से दो लोग घायल मिले। इस पर भाजपा नेता अपने साथियों के साथ वहां रुके। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे भाजपा प्रदेश मंत्री व उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आईं। मिल एरिया थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article