UP Weather Today: यूपी में तेज हवाओं से गिरा तापमान, दिन में गर्मी तो रात में ठंडक का एहसास, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। यहां सुबह के समय हल्की ठंड, दिन से समय मार्च वाली गर्मी और शाम होते-होते हवाओं के कारण ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में भी यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

UP Weather Today: अभी फरवरी का महीना चल रहा है, लेकिन यूपी में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां मौसम की चाल ऐसी बदली की लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बीते कई दिनों से प्रदेश में तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान पर उसका मामूली असर देखने को मिला। दोपहर के समय खिली धूप से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। यूपी में फरवरी के महीने में चुभने वाली धूप खिल रही है। लोग इससे परेशान होने लगे हैं। लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यूपी से सर्दियों की विदाई होने वाली है। लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

UP Weather Today

यूपी में तेज हवाओं से गिरा तापमान

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहेगा। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। धूप खिली रहेगी। दोपहर के समय धूप की तपिश से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। तेज हवाएं भी चलेंगी। तेज हवाओं के कारण रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

End of Feed