UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाएं चलने के कारण लोगों को फिर ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। बीते दिनों यूपी में धूप खिली रहने के कारण ठंड से राहत मिली थी। दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन सर्दियों ने एक बार फिर यू-टर्न मारा है और ठंड बढ़ने लगी है। पारा कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। धूप के साथ तेज हवाएं चलने से धूप की गुनगुनाहट महसूस नहीं हो रही है। यही कारण है कि तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी यूपी में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ को मौसम में बदलाव की वजह बताया जा रहा है।
यूपी में फिर शुरू हुआ सर्दी का दौर
यूपी में आज मौसम का हाल
नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण यूपी के मौसम में बदलाव आने लगे हैं। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तेज सर्द हवाओं से लोगों को फिर ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और न ही बारिश होने की कोई संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 9 फरवरी को प्रदेश मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। धूप तो खिली रहेगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड से राहत मिलेगी। इसके बाद 10 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगा। यहां मौसम शुष्क रहेगा और ठंड का असर भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन मौसमी गतिविधियों में लगातार हो रहे बदलाव से मौसम का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।
