लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में मौसम ने लिया यूटर्न, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

आज का मौसम यूपी, 9 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बीते कई दिनों से चल रही तेज हवाएं आज बंद हो जाएंगी। इन सर्द हवाओं ने ही प्रदेश में ठंड फिर से बढ़ाई है। यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदली है। सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। शनिवार को दिन और रात का तापमान सामान्य के मुकाबले नीचे रहा। इस दौरान सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क चल रहा है। साथ ही दो दिन से तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज इन हवाओं का सिलसिला थम जएगा। वहीं पछुआ हवाएं अपनी सामान्य गति से फिर चलने लगेंगी।

आने वाले दिनों में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान सुबह-शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। जिसके बाद 14 से 15 फरवरी के बीच मौसम में बदलाव होने की संभावना है। फिलहाल अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

शनिवार को भी चली तेज हवाएं

यूपी में शनिवार को हल्की धुंध रही। जिसके बाद धूप निकल आई। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। जिसके कारण ठंड का असर धूप के बावजूद बना रहा। इन सर्द हवाओं के चलते ही सर्दी की वापसी हुई है। साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से हिमालय की ओर से चल रही सर्द हवाओं की रफ्तार कम होगी। जिससे मौसम भी शुष्क रहेगा। आज से यूपी में दिन और रात के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इस दौरान करीब 3 डिग्री तापमान की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article