लखनऊ

UP Aaj ka Mausam: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, धूप खिलने से मिली ठंड से राहत, होने लगा गर्मी का एहसास

UP Aaj ka Mausam: यूपी में ठंड कम होने लगी है। धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी यूपी की मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Image

यूपी में बदले मौसम के मिजाज

UP Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम के अलग ही रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां दिन-प्रतिदिन ठंड कम हो रही है और तापमान बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप खिली रहने के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। इस बीच बीते दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि हवाओं से तापमान पर कोई खास असर देखे को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कई स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के किसी भी जिले में न तो कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है और न ही बारिश होने की कोई संभावना जताई गई है। आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में वृद्धि हो सकती है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उसमें भी कमी आएगी। दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और दोपहर के समय गर्मी का एहसास होगा। शाम होते ही मौसम सामान्य होगा और रात के दौरान ठंड महसूस की जाएगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक यूपी का मौसम ऐसे ही साफ बना रहेगा। लेकिन 8 फरवरी से 10 या 11 फरवरी तक तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसके पीछे का कारण नए पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को एक्टिव होगा। यूपी के साथ उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। लेकिन उसके बाद तापमान में फिर वृद्धि होगी और मौसम शुष्क रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article