UP Weather Today: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, उमस भरी गर्मी से परेशान लोग, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम से लोगों के हाल बेहाल नजर आ रहे हैं। बारिश न होने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में बारिश का दौर थमा
  • दिन के साथ रात का तापमान बढ़ा
  • चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश के थमने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्रदेश में गर्मी का सितम भी बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के निवासी चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं। तापमान की बात करें तो कई जिलों का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश का तापमान 36 से 39 की बीच बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप हो रही है। बीते दिनों सुबह-शाम में मौसम ठंडा बना हुआ था, लेकिन अब फिर मौसम बेहाल कर रहा है। दिन तो दिन रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। इस बीच प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए आपको उन जिलों के बारे में बताएं -

UP Weather Forecast.

आज यूपी के मौसम का हाल

यूपी में आज का मौसम

बता दें कि मौसम विभाग ने यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ ये है कि इस दौरान भारी बारिश के आसार कम हैं। कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने बताया कि आज कई जिलों में 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि मौसम में आए अचानक बदलाव से एक बार फिर जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

End of Feed