लखनऊ

बदायूं में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

Badaun Bus Accident: बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में रविवार देर रात को एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है।

Image

रोडवेज बस की टक्कर से दो की मौत

Badaun Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइक पर सवार थे तीन लोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बन कोटा गांव में जे जे पेट्रोल पंप के पास हुई।उन्होंने बताया कि रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिस पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ओमपाल (25) और महावीर (37) की मौके पर ही मौत हो गयी और तीसरा व्यक्ति राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में राहुल को बरेली के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया।

बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही फरार ड्राइवर की भी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना का मामला दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें