लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, उमस भरी गर्मी की फिर होगी शुरुआत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लग गई है। आने वाले दिनों में भी वर्षा होने के कोई आसार नहीं है। बारिश की कमी से प्रदेश में उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई है।

Image

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल एक बार फिर बदल गई है। पूरे मानसून हुई बारिश अब थम गई है। बुधवार को झमाझम बारिश के बाद गुरुवार को प्रदेश के किसी भी जिले में तेज बारिश दर्ज नहीं गई। बारिश की कमी से उमस बढ़ी, जिससे चिपचिपी गर्मी का सिलसिला फिर शुरू हो गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी भी और बढ़ेगी। आइए इस बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल-

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज यूपी में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ बारिश की बौछार या हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में ललितपुर, महोबा, झांसी, हमीरपुर चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, इटावा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, चंदौली शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि तूफान यागी से कुछ हिस्सों में बारिश होने के संभावना जरूर है।

यूपी में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में बारिश पर अब ब्रेक लग गया है। बारिश न होने से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। तापमान के बढ़ने के साथ गर्मी में भी इजाफा होगा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल यूपी में आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें