UP Weather Today: कहीं धूप तो कहीं बारिश, अब होगी गर्मी की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega UP Main: उत्तर प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है। शहरों में तीखी धूप निकली हुई है, जो तापमान बढ़ा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अब गर्मी की शुरुआत हो रही है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। यहां सुबह-शाम की ठंड जारी है। लेकिन आने वाले दिनों में धूप की तपिश से प्रदेश में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी का मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। सुबह में हल्की ठंड, दोपहर के समय में तीखी धूप और शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ने लग रही है। यूपी का मौसम उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। इस बीच IMD ने 13 मार्च को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

UP Weather Today

यूपी में गर्मी की शुरुआत

यूपी के कई जिले हैं जहां अधिकतम तापमान 30 के पार चला गया है। बता दें कि बीते दिनों में प्रयागराज, वाराणसी, बांदा और गोरखपुर सहित कई इलाके हैं जहां के तापमान में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई थी। उसके बाद से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहा है। बीच में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन इस बीच एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और शुष्क बना रहेगा। लगातार बदल रहे इस मौसम के कारण अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान है।

End of Feed