यूपी में बदरा मेहरबान, बारिश से हुई लू की छुट्टी; आज 30 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी के 30 जिलों में आज बादल गरजने, बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला 5 मई तक यूपी में जारी रहने का पूर्वानुमान है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Apr-2025: मौसम में हुए बदलाव से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल तेज गर्मी से राहत बनी हुई है। खासतौर पर पूर्वी और तराई वाले इलाकों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने लू से निजात दिलाई है। यहां बूंदाबांदी के बाद सुबह-शाम ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया है। जिससे तापमान में भी 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी गर्मी का सितम बरकरार है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Meta AI

Meta AI

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ धूल भरी आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में कल यानी गुरुवार को भी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही वज्रपात और आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed