UP Weather: यूपी में आगरा से चित्रकूट तक भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन जारी रहेगा बादलों का ताडंव

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 50 से अधिक जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-July-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक बार फिर यूपी में मानसून एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। कुछ जिलों में तेज बारिश भी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। आज भी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी कई जिलों में दी गई है।

Rain - AI (3)

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आईएमडी के अनुसार यूपी में आज आगरा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed