यूपी का मौसम 23-Apr-2025: यूपी में हीटवेव की मार, आसमान से बरस रही आग, 36 जिलों में जारी लू का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में गर्मी रात का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। दिन से साथ यूपी में अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। न दिन में चैन पड़ रहा है न ही रात को लोगों को गर्मी से कोई खास राहत मिल रही है। यूपी के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका है। यूपी में बढ़ती गर्मी के साथ ऐसा लगने लगा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म रात का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

UP Weather Today.

यूपी में हीटवेव की मार

यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, संत रविदास नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, ऊनाव, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी और महोबा में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed