लखनऊ

Lucknow Fire: कृष्णा नगर इलाके में सैकड़ों झुग्गियों में लगी आग, सिलेंडर भी हुए ब्लास्ट; कई जानवर झुलसे

Fire in Lucknow: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना इलाके में आग लगने से सैंकड़ों झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस हादसे में कई जानवर भी जल गए। हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की मदद से लोगों की जान बचाई गई। इस हादसे में लोगों का सामान भी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझा लिया है।

Image

झुग्गियों में लगी भयंकर आग

Fire in Lucknow: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सैकड़ों झुग्गियां जल कर राख हो गई। इस दौरान झुग्गियों में रखे सिलेंडर और बाइकों के पेट्रोल टैंक फटने से जोरदार धमाके हुए। पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की मदद से लोगों ने अपनी जान बचाई। लेकिन कई जानवर इस हादसे में जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में झुग्गियों में रखा लोगों का सामान जलकर राख हो गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

केसरीखेड़ा में रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी बस्ती में मंगलवार देर रात को बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। जिसके बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। मौके पर आलमबाग, सरोजनी, हजरतगंज फायर स्टेशन समेत अन्य दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से सिलेंडर और बस्ती में खड़ी बाइकों के टैंक फटने से आग और भयंकर हो गई।

200 से अधिक झुग्गियां जली

इस घटना में 200 से अधिक झुग्गी बस्ती आग में जलकर राख हो गई। साथ ही उसके अंदर रखा सामान भी जल गया। दमकल कर्मियों की 12 से 15 गाड़ियां सुबह तक आग पर काबू पाने में जुटी रही। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article