UP Ka Mausam 22-May-2025: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, लू के साथ बारिश का अलर्ट, दिन में गर्मी तो रात में मिलेगी राहत

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल बेहाल कर देना वाला है। दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है और रात में तेज हवाओं के साथ गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में आगामी 25 मई तक मौसम ऐसा ही बना हुआ है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 40-42 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। यूपी के अजब-गजब मौसम में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। दिन में उमस वाली गर्मी और रात में तेज हवाएं चल रही हैं। दिन में गर्मी झेलने के बाद लोगों को रात में गर्मी से राहत मिल रही है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में भी यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 25 मई तक प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

UP Weather image

यूपी में बदले मौसम के मिजाज

यूपी में आज का मौसम

बता दें कि बुधवार बीती रात प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। बारिश और तेज ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया था। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रात हुई बारिश से सुबह का मौसम भी सुहावना बना हुआ है। धूप निकलने के साथ ही उमस वाली गर्मी की शुरुआत होगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी और शाम होते ही फिर एक बार मौसम बदलेगा और तेज हवाओं का दौर शुरू होगा।

End of Feed