UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की एक बार फिर वापसी हो गई है, जिससे प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों में मानसून के कमजोर होने पर करीब एक सप्ताह प्रदेश में बारिश की कमी देखी गई। लेकिन अब एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आज 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं किन जिले में जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट -
यूपी में फिर लौटा मानसून (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी, बांदा, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और अमेठी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसे लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
कल यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज की ही तरह यूपी में कल यानी 23 अगस्त को भारी बारिश होगी। यूपी के बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, अजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, संतकबीर नगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
