UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-May-2025: यूपी में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं बीते दिनों प्रदेश में एक तरफ भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। बता दें कि शुक्रवार-शनिवार तक प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार रात मौसम फिर बदल गया। अब प्रदेश में गर्मी का अलर्ट नहीं बल्कि आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में मौसम
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के 41 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कई जिलों में बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है। आइए आपको बताएं यूपी के किन जिलों में जारी येलो अलर्ट -
यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंगशहर, ज्योतिबाफुले नगर, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, संभल, श्रावस्ती, महामायानगर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ पानी बरसने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी द्वारा जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 25 मई तक मौसम सुहावना बना रहेगा। आगामी रविवार तक यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान और गिरेगा। रविवार को आए मौसम में बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि दोपहर के समय धूप और उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन शाम और रात में हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो जाता है।
